फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में जनसुविधा केंद्र के माध्यम से निशुल्क जमा कर सकते हैं 17-03-06

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिजली विभाग ने घर बैठे ही बिजली बिल जमा करने की सुविधा मुहैया करा दी है। कोई भी उपभोक्ता एप के माध्यम से बिल जमा कर सकते हैं। साथ ही ग्रामीणांचल के उपभोक्ता अपने-अपने क्षेत्र के जनसुविधा केंद्र पर जाकर बिना अतिरिक्त चार्ज के बिल जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल को देखते हुए सभी से बेवजह घरों से न निकलने की अपील की जा रही है। हालात को देखते हुए बिजली विभाग ने भी काउंटरों के साथ-साथ ऑनलाइन बिल जमा करने को विशेष व्यवस्था की है। इसके तहत खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए जन सुविधा केंद्र के माध्यम से बिजली बिल जमा करने की व्यवस्था शुरू की गई है।
जिसमें बिल जमा करने वाले उपभोक्ता को कोई जमा करने का अतिरिक्त चार्ज देय नहीं होगा। इसके अलावा आम उपभोक्ताओं के लिए भी विभागीय वेबसाइट www.upenergy.in पर जाकर ऑनलाइन बिल का भुगतान कर सकता है। जिसमें साइट खोलने पर यदि आप नगरीय क्षेत्र के उपभोक्ता हैं तो बिल भुगतान नगरीय पर जाकर क्लिक कर जमा कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के हैं तो बिल भुगतान ग्रामीण पर जाकर क्लिक कर दिए गए निर्देशों के तहत बिल जमा कर सकते हैं। इसके अलावा पेटीएम, गूगल पे, भीम, यूपीआई, एयरटेल पेमेंट एप से भी ऑन लाइन बिल भुगतान कर सकते हैं। साथ ही भुगतान करने के लिए ई-निवारण एप का भी प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए संबंधित उपभोक्ता को अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर में जाकर ई-निवारण एप डाउनलोड करना होगा। जिसमें उपभोक्ता को अपना खाता संख्या और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर करना होगा। जिसमें बकाया बिल धनराशि देखने, ऑनलाइन भुगतान एवं रसीद डाउन लोड करने की भी सुविधा है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं जिम्मेदार--
बिजली विभाग की ओर से एप, वेबसाइट से भुगतान की सुविधा शुरू की गई है। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता जन सुविधा केंद्र पर जाकर बिल जमा कर सकते हैं। बिल जमा करने के एवज में कोई भी चार्ज नहीं देना होगा। जनसुविधा केंद्र को बिल जमा करने में जो भी खर्चा आएगा वह बिजली विभाग की ओर से भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

संतोष कुमार, एक्सईएन डिस्ट्रीब्यूशन, बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें