फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-सहार के गपचरियापुर निवासी था, कानपुर में हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहार। थाना क्षेत्र के गांव गपचरियापुर निवासी एक बुजुर्ग की चित्रकूट से घर लौटते समय कानपुर में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

गपचरियापुर निवासी रतिराम पुत्र स्वर्गीय सोनेलाल( 80) दिन पहले चित्रकूट घूमने गए थे। गुरुवार को चित्रकूट से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कानपुर में वह किसी तरह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन कानपुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि मृतक के एक पुत्र की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि दूसरा पुत्र मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। रतिराम की पत्नी का भी कई वर्ष पहले निधन हो चुका है। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी बड़े पुत्र नीरज वर्मा की पत्नी पर आ गई है। परिवार में उनकी दो बेटियां भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें