फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: उम्मेदपुर रोड पर अचेत मिले बुजुर्ग की मौत

Sat, 20 Jun 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-33- परिजन से घटना के बारे में पूछताछ करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। उम्मेदपुर रोड स्थित एक फार्म हाउस के पास अचेत अवस्था में पड़े मिले एक बुजुर्ग की सीएचसी में मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी ले गए थे। मामले को संदिग्ध बताते हुए परिजन ने पुलिस से जांच की मांग की है।
विज्ञापन

बाबरपुर कस्बे के अशोक नगर निवासी 67 वर्षीय प्रहलाद सिंह राजपूत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजन के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह घर से एक परिचित के साथ बाइक से निकले थे। ऐसे में फार्म हाउस के पास उनका अचेत मिलना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। इस घटना से पत्नी रामदुलारी तथा बेटे सुनील कुमार, विजय, दीपक और चिंटू का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजन ने घटना को संदिग्ध बताते हुए मामले की जांच की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। सीओ मनोज गंगवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। हर बिंदु की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें