फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में घरेलू विवाद में बड़े भाई की लाठी से पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेला (औरैया)। गांव गैली में गुरुवार की शाम नशेबाजी में दो भाई आपस में भिड़ गए। बात बढ़ने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। गांव के चौकीदार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी भाई को हिरासत में लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव गैली निवासी किशन सिंह के छह बेटियां व तीन बेटे थे। बेटियों की शादी हो गई। किशन सिंह की दस साल पहले मौत गई थी। इसके बाद खेती उसके तीनों बेटों राणा सिंह, सिंह राम सिंह, छविनाथ और पत्नी के नाम आ गई। बड़ा बेटा राणा सिंह पंजाब में काम करता है। उसका परिवार अलग रहता है। वहीं दोनों भाई मां के साथ रहते थे। गुरुवार को दोपहर सिंहराम सिंह (35) और छविनाथ सिंह नशे की हालत में लड़ने लगे। उस समय गांव वालों ने बीच बचाव कर दोनों को शांत करा दिया। शाम को शराब के नशे में धुत्त होकर दोनोें भाई फिर से झगड़ा करने लगे। इसी बीच छविनाथ घर से लाठी उठा लाया और लाठी से पीट-पीटकर सिंहराम सिंह की हत्या कर दी।
विज्ञापन

गांव के चौकीदार रामराज ने देर रात बेला थाने में घटना की सूचना दी। जानकारी मिलने ही क्षेत्राधिकारी बिधूना थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हत्यारोपी भाई को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, बिधूना से पहुंची बहन पुष्पा ने बताया कि सिंहराम सिंह की शादी बिहार में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी चली गई थी। छविनाथ की अभी शादी नहीं हुई है। दोनों भाइयों ने शराब पीने के चलते सारी खेती बेच डाली।
विज्ञापन

एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि दोनों भाइयों में घरेलू विवाद हुआ। इस पर छोटे भाई ने लाठी से पीट पीटकर बड़े भाई की हत्या कर दी है। चौकीदार रामराज की तहरीर पर छविनाथ सिंह के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें