फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ आठ कोरोना संक्रमित मिले, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में मंगलवार को कोरोना के आठ नए संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सभी संक्रमितों की जांच 100 शैया अस्पताल में आरटीपीसीआर से हुई है। संक्रमितों में 14 वर्ष के किशोर से लेकर 50 वर्ष तक के लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि 100 शैया अस्पताल में 12 जून को कुछ लोगों ने तबीयत सही न होने पर कोरोना की जांच कराई थी। सभी की जांचें आरटीपीसीआर से की गईं। 13 जून को लैब से आठ लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। 14 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संक्रमितों के क्षेत्र में पहुंचकर उन्हें होम आइसोलेशन पर रहने की सलाह देकर दवा दी।
किसी प्रकार की समस्या होने पर कंट्रोल रूप के नंबर भी दिए गए। बताया कि कोरोना संक्रमित में लोहा मंडी का 14 वर्षीय किशोर, पुर्वा कमल सिंह में 17 वर्षीय किशोर, सरवेदी गांव में 19 वर्षीय युवक, बिधूना में 22 वर्षीय महिला, सौथरा गांव में 30 व 35 वर्षीय दो युवक, दिबियापुर रोड बिधूना में 35 वर्षीय महिला व पुरवा मुले में 50 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। इनकी देखभाल में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी हैं। वहीं, सभी से अपील है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर शारीरिक दूरी का पालन करें और मास्क लगाएं।
विज्ञापन

वायरल और कोरोना में नहीं समझ पा रहे अंतर
मौसम में आ रहे बदलाव के साथ वायरल बुखार के मरीज भी मिल रहे हैं। इस वजह से लोग कोरोना और वायरल में अंतर नहीं समझ पा रहे हैं। सीएमओ ने जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले संदिग्ध मरीजों की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें