फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं के आठ बंडल खुले मिले

Wed, 26 Apr 2017 11:44 PM IST
औरैया
विज्ञापन
जानकारी लेते डीआईओएस चंद्रप्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वैदिक इंटर कालेज में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र में इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के आठ बंडल खुले मिले। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर डीआईओएस मौके पर पहुंचे। उन्होंने बोर्ड को सूचना दी। बोर्ड ने इन बंडलों को इलाहाबाद मंगा लिया है।  इन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब इलाहाबाद में बोर्ड की निगरानी में होगा। वहीं डीआईओएस ने उपनियंत्रक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


जिले में हुई यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मुख्य संकलन केंद्र दिबियापुर स्थित वैदिक इंटर कालेज को बनाया गया था। यहां से उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए गैर जनपदों को भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है।

22 अप्रैल को दो अलग-अलग ट्रकों से उत्तर पुस्तिकाएं गैर जनपदों को भेजी जा रही थीं। एक ट्रक में उत्तर पुस्तिकाएं लोड कर दी गईं। इसी बीच डीआईओएस कार्यालय को यूपी बोर्ड के सचिव की ओर से फैक्स प्राप्त हुआ कि आठ परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को सीधे इलाहाबाद भेजा जाए।
विज्ञापन


इससे आनन-फानन में ट्रक को रोक लिया गया। 23 अप्रैल की सुबह संबंधित केंद्रों के लगभग 135 से अधिक बंडल उतरवा लिए गए। बुधवार की सुबह उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल इलाहाबाद भेजे जाने के लिए कागज तैयार किए जा रहे थे।

इसी दौरान संकलन केंद्र पर मौजूद कर्मियों की निगाह आठ बंडलों पर पड़ी। इनके ऊपर की सील व स्लिप हट गई थी। इसकी जानकारी डीआईओएस को दी गई। डीआईओएस चंद्रप्रताप केंद्र पहुंचे। उन्होंने बंडलों की जांच की।

बंडलों के कवर फटने, सील व स्लिप हटने को लेकर उपनियंत्रक विजय से स्पष्टीकरण मांगा। उपनियंत्रक व प्रधानाचार्य विजय का कहना है कि बार- बार ट्रक में लादने एवं उतारने के दौरान लेबरों के पटके जाने से बंडल के कवर आदि फटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें