फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ईदगाह में साढ़े सात बजे अदा की जाएगी ईद की नमाज

Wed, 10 Apr 2024 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। बुधवार को ईद का चांद नहीं नजर आया लेकिन 30 रोजे पूरे होने के बाद ईद बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। रमजान मुबारक के आखिरी रोजे के इफ्तार के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद के चांद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

ईदगाह में साढ़े सात बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। खानकाह आस्ताना आलिया के सज्जादा नशीन सैयद अख्तर मियां चिश्ती ने बताया कि नगर की बाईपास स्थित ईदगाह में ईद की नमाज सुबह साढ़े सात बजे तथा जामा मस्जिद आस्ताना आलिया समदिया में साढ़े आठ बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।

बाबा का पुरवा मस्जिद में ईद की नमाज को लेकर मौलाना उस्मान साहब ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा का पुर्वा स्थित ईदगाह में ईद की नमाज सुबह आठ बजे अदा की जाएगी।
विज्ञापन




वहीं ईद की नमाज को लेकर चेयरमैन मोहम्मद अनवर ने ईदगाह जाने वाली सड़क और ईदगाह के आसपास निरीक्षण करके साफ सफाई के निर्देश दिए। कस्बे से ईदगाह को जाने वाली दोनों ओर की सड़कों पर साफ सफाई व झाड़ियां कटवाने का काम नगर पंचायत ने देर शाम तक पूरा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें