फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महिला अपराधों में पीड़ितों को संजीदगी के साथ न्याय देने का रहेगा प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर। जज बनकर महिला संबंधी अपराधों में पीड़िताओं को संजीदगी के साथ जल्द से जल्द न्याय देने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगी। यह कहना है पहले ही प्रयास में यूपीपीसीएस-जे की परीक्षा में 101 वीं रैंक के साथ सफलता हासिल करने वाली आकांक्षा का।

औरैया रोड पर रहने वाली आकांक्षा अवस्थी ने बताया कि उन्होंने प्राथमिक शिक्षा एनटीपीसी स्थित सेंट जोसेफ स्कूल से ग्रहण की। शुरुआत से ही मेधावी रही आकांक्षा ने कानपुर के डीपीएस पब्लिक स्कूल से 10 की परीक्षा 95 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण कर सिटी टाॅप किया था। जबकि 12वीं की परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद वर्ष 2022 में बीएचयू से बीए एलएलबी (आनर्स) की परीक्षा 80 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन

फिलहाल बीएचयू से एलएलएम कर रहीं हैं। बताया कि उन्होंने पहली बार में ही पीसीएस- जे की परीक्षा क्रैक की है। प्रतिदिन सात से आठ घंटे की नियमित पढ़ाई, जज सार्थक अग्रवाल द्वारा लिखी गई किताब से पढ़ाई ने उन्हें सफलता दिलाई।
विज्ञापन

आकांक्षा के पिता रामकुमार अवस्थी गेल समेत कई सरकारी विभागों के बड़े कांट्रेक्टर हैं। वह दिबियापुर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं। मां संध्या अवस्थी जायंट्स ग्रुप आफ दिबियापुर सहेली में पदाधिकारी है। भाई अभिषेक इसी वर्ष बीटेक उत्तीर्ण कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें