औरैया। असेवटा गांव के लोगों ने अक्सर विद्यालय बंद रहने की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम अभिषेक सिंह ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रमेश यादव को विद्यालय की जांच करने के निर्देश दिए थे। मजिस्ट्रेट की जांच में विद्यालय बंद पाया गया। इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरीश कुमार और सहायक अध्यापिका प्रतीक्षा देवी हैं। ग्रामीणों ने मजिस्ट्रेट को बताया कि विद्यालय कभी समय पर नहीं खुलता है। डीएम के आदेश पर बीएसए एसपी सिंह ने सहायक अध्यापिका प्रतीक्षा देवी को निलंबित कर दिया है और प्रधानाध्यापक की जांच के आदेश दिए हैं। बीएसए एसपी सिंह ने बताया कि सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है, प्रधानाध्यापक की जांच के निर्देश एबीएसए को दिए गए हैं।