फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

388 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बीएड की परीक्षा

विज्ञापन
फोटो 09 एयूआरपी 13- परीक्षा केंद्र में आने वाले परीक्षार्थी को सेनिटाइजर से हाथ साफ कराते कर्मचारी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शहर के तीन इंटर कालेजों में रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कड़ी निगरानी में हुई। दोनों पालियों में 388 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 1118 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर नोडल अधिकारी के साथ सचल दल निगरानी करते रहे।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से शहर के तिलक इंटर कालेज, नगर पालिका इंटर कालेज व चौधरी विशंभर सिंह भारतीय इंटर कालेज पर बीएड के परीक्षार्थी जुटने लगे। पौने आठ बजते ही परीक्षार्थियों का केंद्रों पर जाने का क्रम शुरू हुआ। गेट पर सीटिंग प्लान देखने के बाद गेट पर खड़े सचल दल द्वारा परीक्षार्थियों को सैनिटाजइर से हाथ साफ कराए गए। इसके बाद उनकी सघन तलाशी ली गई। पहली पाली सुबह आठ से 12 बजे तक चली। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से पांच बजे तक चली। इस दौरान नोडल अधिकारी, एसडीएम सदर रमेश यादव व सचल दल परीक्षा केंद्रों पर निगरानी करते रहे। नोडल अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि प्रथम व द्वितीय पाली में 169-169 कुल 388 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 1188 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें