फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे 1456 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में नौ अगस्त को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा में 1456 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शहर के तीन कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रवेश परीक्षा पर्यवेक्षकों की निगरानी में कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक हृदय नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शहर के चौधरी विशंभर सिंह भारतीय इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज और तिलक इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। चौधरी विशंभर सिंह भारतीय इंटर कॉलेज और नगर पालिका इंटर कॉलेज में 500 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं।
जबकि तिलक इंटर कालेज में 456 अभ्यर्थी शामिल होंगे। तीनों केंद्रों पर प्रशासनिक पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी। संबंधित कालेज के प्रधानाचार्य केंद्र व्यवस्थापक के रूप में मौजूद रहकर परीक्षा की निगरानी करेंगे। सीसीटीवी कैमरे वाले कक्षों में परीक्षा कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी। परीक्षा के लिए तीनों केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती पहले से ही पूरी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कालेजों के प्रधानाचार्य को कालेज परिसर का सैनिटाइजेशन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिससे परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों में संक्रमण फैलने का खतरा न रहने पाए। आठ अगस्त को तीनों केंद्रों का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें