फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के मूल अभिलेखों व डाटा जमा करें प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों व संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों का डाटा व मूल अभिलेखों की पत्रावलियां जिला विद्यालय निरीक्षक ने तलब कर ली हैं। उन्होंने प्रधानाचार्य से तीन दिन में अभिलेख मुहैया कराने के लिए कहा है। इसमें हीलाहवाली करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक हृदय नारायन त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देेश मिलते ही जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त, राजकीय व संस्कृत विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को निर्देश जारी कर दिए गए थे। शासन ने तीन दिन का समय दिया था।
इसमें कहा गया था कि शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन होना है। इनके अभिलेखों का अपने स्तर से मिलान कर लें। इसके बाद मूल अभिलेखों की पत्रावलियां तैयार कर उनके कार्यालय भेजी जाए। अब तक अधिकांश स्कूलों से पत्रावलियां व डाटा उपलब्ध नहीं कराया गया है। डीआईओएस ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को सभी शिक्षकों के मूल अभिलेख, अंकपत्र, डिग्री, प्रशिक्षण प्रमाण जल्द उपलब्ध कराने को कहा है। कहा कि डाटा सीडी में भी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें