फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाकडाउन के दौरान बोर्ड पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं करेंगे वित्तविहीन शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन न करने का निर्णय वित्तविहीन शिक्षकों ने लिया है। शिक्षकों ने मूल्यांकन के दौरान बीमारी फैलने का खतरा बताया है।
विज्ञापन

माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष रविदत्त ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुुस्तिकाओं का मूल्यांकन पांच मई से कराने की जल्दबाजी कर रही है। कोरोना संक्रमण को लेकर देश भर में लोग परेशान है। ऐसे में मूल्यांकन कार्य के दौरान शिक्षकों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। संगठन के पदाधिकारियों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में लॉकडाउन समाप्त होने के बाद मूल्यांकन कराए जाने, मूल्यांकन से पहले कोरोना योद्धाओं की भांति शिक्षकों की दुर्घटना बीमा की व्यवस्था कराने की मांग उठाई है।
साथ ही सुदूर क्षेत्रों से आने वाले शिक्षकों के मूल्यांकन कराए जाने, प्रदेश की शिक्षा का 90 प्रतिशत भार वहन करने वाला वित्तविहीन शिक्षक पहले चार से विद्यालय बंद होने के कारण फीस न मिलने से अल्प भुगतान जो उसे मिलता है वह भी न मिल पाने से परेशान है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि इन मांगों को सरकार पूरा नहीं करती है तो वित्तविहीन शिक्षक बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें