फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी के प्रोफेसर ने विज्ञान अध्यापकों की ली आनलाइन क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों की आईआईटी गुवाहाटी के एसोसिएट प्रोफेसर हर्ष चतुर्वेदी ने आनलाइन क्लास ली। ऑनलाइन क्लास में गेल अवंत यूनीसेड द्वारा आच्छादित जिले के विज्ञान अध्यापकों को छात्रों के प्रश्न करने एवं समाधान खोजने की जिज्ञासा को बढ़ाने के उपायों को बताया गया। शुक्रवार को शाम 4 से 5 बजे तक ऑनलाइन क्लास में जिले के लगभग 45 शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

हर्ष चतुर्वेदी ने बताया कि शिक्षक बच्चों द्वारा खराब सामान रेडियो, टेलीविजन, मोबाइल फोन आदि उपकरणों को खुलवाकर तथा बंद करवाकर उनके अंदर की संरचना के माध्यम से विभिन्न प्रश्नों को उजागर करने तथा समाधान करने की क्षमता को विकसित कर सकते हैं।
आज की ऑनलाइन कार्यशाला में गेल पाता से दीपक कुमार वार्ष्णेय एवं यूनीसेड के चीफ प्रोग्राम एडवाइजर अवनीश त्रिपाठी तथा यूनीसेड की पूरी टीम ने भाग लिया। यूनीसेड के अधिकारियों के अनुसार बच्चों को कॉमिक बुक्स अधिक पसंद होतीं हैं। उनकी इस जिज्ञासा को ध्यान में रखकर गेल अवंत के तहत यूनीसेड जल्द ही विषयानुसार ईकॉमिक बुक बच्चों को निशुल्क उपलब्ध करवाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें