फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक गुणवत्ता को सुधारेगे एसआरजी के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। उत्तर प्रदेश राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा विजय किरन आनंद ने जिलाधिकारी औरैया अभिषेक सिंह मीणा एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी सिंह के संयुक्त निर्देशन में बेसिक शिक्षा में अभूतपूर्व सकारात्मक परिवर्तन हेतु जिले की कमान राज्य संदर्भ समूह (एसआरजी) के सदस्यों के हाथ सौंपी है। जो नवम्बर 2020 तक भाषा, गणित और परिवेशीय अध्ययन में सुधार कर रिजल्ट में कम से कम पांच प्रतिशत की वृद्धि के साथ अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे।
विज्ञापन

औरैया जिले के शिक्षक एवं राज्य संदर्भ समूह के सदस्य, जो अभी राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में चार दिवसीय दक्षता संवर्धन कार्यशाला में प्रतिभाग कर लौटे दिव्या मिश्रा(प्राथमिक अध्यापक) दहियापुर अजीतमल, अलका यादव(प्राथमिक अध्यापक) ईएम पीएस नगला जयसिंह भाग्यनगर, सुनील दत्त राजपूत(सहायक अध्यापक) पूर्व मावि बहलोलपुर सहार, जिला औरैया ने बताया कि नवीन शैक्षिक विधियों को एक विशेष सीढ़ी ईआरएसी के माध्यम से शून्य शैक्षिक स्तर से शिखर तक पहुंचा जा सकता है।
इसके अन्तर्गत बच्चों को अनुभव चिंतन, अनुप्रयोग व समेकन के माध्यम से गतिविधि आधारित शिक्षण कार्य करते हुए नवंबर 2020 तक कक्षा 1 से 5 तक भाषा, गणित व परिवेशीय अध्ययन के लर्निंग आउटकम में कम से कम 5 प्रतिशत की वृद्धि विभिन्न प्रकार के शिक्षक एवं एआरपी सूचकांकों व विवर्णकों का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें