औरैया/दिबियापुर/फफूंद/अजीतमल/बिधूना। नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा जिले भर के सात केंद्रों आयोजित की गई। इसमें कुल पंजीकृत 3074 प्रवेशार्थियों में से 1012 अनुपस्थित रहे। कुल 2062 प्रवेशार्थियों ने परीक्षा दी। जवाहर नवोदय विद्यालय तैयापुर में कक्षा 6 की कुल 80 सीटों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई।
तैयापुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए कुल 3074 प्रवेशार्थियों ने पंजीकरण कराया था। शनिवार को अलग-अलग सात केंद्रों में हुई परीक्षा में कुल पंजीकृत प्रवेशार्थियों में से 1012 अनुपस्थित रहे। जबकि 2062 ने परीक्षा दी। जवाहर नवोदय विद्यालय के असिस्टेंट कमिश्नर लखनऊ एनपी राजन, नवोदय तैयापुर की प्रभारी प्राचार्य सुमन कटियार, परीक्षा प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
औरैया के चौधरी विशंभर सिंह भारतीय इंटर कालेज में ब्लॉक औरैया के प्रवेशार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया। यहां पर कुल 326 प्रवेशार्थियों में से 70 अनुपस्थित एवं 256 उपस्थित रहे। दिबियापुर के वैदिक इंटर कालेज में ब्लॉक सहार के प्रवेशार्थियों की परीक्षा संपन्न हुई। यहां पर कुल पंजीकृत 928 प्रवेशार्थियों में से 549 ने परीक्षा दी। जबकि 379 अनुपस्थिति रहे। रामगढ़ में स्थित श्रीसुंदर सिंह इंटर कॉलेज में ब्लॉक अछल्दा के प्रवेशार्थियों की परीक्षा हुई। यहां पर कुल 570 में से 194 अनुपस्थित रहे। जबकि 376 परीक्षा में शामिल हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक देवेंद्र कुमार रजक, पर्यवेक्षक उमेश चौबे, पर्यवेक्षक रामनरेश यादव की मौजूदगी में परीक्षा हुई।
फफूंद के किसान इंटर कालेज भाग्यनगर में ब्लॉक भाग्यनगर के प्रवेशार्थियों की परीक्षा हुई। कुल पंजीकृत 391 परीक्षार्थियों में से 84 ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 307 ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
अजीतमल के श्रीजनता इंटर कॉलेज में ब्लॉक अजीतमल क्षेत्र के प्रवेशार्थियों की परीक्षा संपन्न हुई। कुल पंजीकृत 216 में से 153 ने परीक्षा दी, जबकि 63 अनुपस्थित रहे। परीक्षा का औचक निरीक्षण असिस्टेंट कमिश्नर रीजनल आफिस लखनऊ एनपी राजन एवं डायट प्राचार्य देवेन्द्र प्रकाश ने किया। मजिस्ट्रेट राजेश कुमार अवस्थी, प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय, जवाहर नवोदय विद्यालय के बीजे त्रिवेदी व हरीश देशवाल उपस्थित रहे। कक्ष निरीक्षकों के साथ शिव प्रकाश दुबे, सुधीर दुबे, नवीन तिवारी व होशियार सिंह राजपूत विशेष सहयोगी रहे।
बिधूना के श्रीगजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में ब्लॉक बिधूना के प्रवेशार्थियों की परीक्षा संपन्न हुई। कुल पंजीकृत 448 प्रवेशार्थियों में 261 प्रवेशार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। 187 प्रवेशार्थी अनुपस्थिति रहें। मजिस्ट्रेट ज्ञानेश्वर चन्द्र, बीईओ यूपी सिंह, नवोदय विद्यालय से यके वर्मा, वीरेंद्र कुमार की मौजूदगी में परीक्षा संपन्न हुई। नवोदय विद्यालय तैयापुर की उपप्राचार्य सुमन कटियार ने भी निरीक्षण किया। ऐरवाकटरा ब्लॉक के प्रवेशार्थियों का परीक्षा केंद्र गांधी इंटर कालेज एरवाकटरा में बना। यहां पर कुल पंजीकृत 195 में से 35 अनुपस्थित एवं 160 उपस्थित रहे।