बिधूना (औरैया)। श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज में रविवार को हुई विद्या ज्ञान परीक्षा में दोनों पालियों में 591 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
प्रथम पाली में पंजीकृत 579 छात्राओं में 302 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि 277 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। शाम की पाली में पंजीकृत 587 छात्रों में 289 ने परीक्षा छोड़ दी। 298 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया।
केंद्र व्यवस्थापक डीपी सिंह यादव की मौजूदगी में परीक्षा हुई। खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र प्रताप सिंह सेंगर विद्या ज्ञान परीक्षा के प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार राजेन्द्र सिंह गौर मुख्य रूप से मौजूद रहे। विद्या ज्ञान परीक्षा के लिए बिधूना, एरवाकटरा, सहार ब्लॉक के विद्यालयों के कक्षा 5 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के द्वारा पंजीकरण कराए गए थे। केंद्र व्यवस्थापक दिनेश प्रताप सिंह यादव ने कहा शान्तिपूर्ण वातावरण में नकल विहीन परीक्षाएं सम्पन्न कराई गई हैं।