दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
सहार। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चार दिवसीय फाउंडेशन लिटरेसी एवं न्यूमरेसी प्रशिक्षण की शुरूआत हुई। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षकों को जानकारी दी गई।
बीईओ कृपाशंकर यादव ने कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गईं बारीकियों का लाभ बच्चों तक पहुंचाएं। इस प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग सीमेट इलाहाबाद से ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से की जा रही है। कार्यक्रम में एसआरजी सुनील दत्त राजपूत ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2021 के तहत 2030 तक शैक्षिक प्रणाली को निश्चित किया गया है।