औरैया। सुदिती ग्लोबल में दसवीं कक्षा के छात्र आशीष पोरवाल 98.4 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर बने हैं। पढ़ाई में उन्होंने मोबाइल का भी सहारा लिया। उनकी ख्वाहिश आईएएस बनने की है। आशीष के पिता संतोष पोरवाल की पान की दुकान है, मां शशी गृहिणी हैं।
आशीष ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि 5-6 घंटे अपनी खुद की मेहनत व मोबाइल से सहारा लेकर पढ़ाई की।
पढ़ाई के लिए उन्होंने हार्ड वर्क के साथ स्मार्ट वर्क किया है। उसी का परिणाम है कि लक्ष्य आसानी से पा लिया। आशीष को क्रिकेट खेलने का शौक है। खिलाड़ियों में वह विराट कोहली को पसंद करते हैं।