खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर ब्लाक अजीतमल के सभी स्कूलाें की ओर से स्कूल चलो रैली निकाली गई। छह -14 वर्ष के बच्चों को स्कूल भेजने के लिए उनके अभिवावकों को प्रेरित किया गया।
बुधवार को तहसील अजीतमल के प्रांगण स्थित आदर्श विद्यालय से ब्लाक अजीतमल की स्कूल चलो रैली निकाली गई। रैली को एसडीएम बृजपाल सिंह ने रवाना किया । रैली में बच्चे नारे लिखे तख्तियां लेकर कस्बे की गलियों से गुजरे, सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित कर रहे थे।
रैली में कस्बे के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं बाल विकास संस्थान, आर.एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल, भारती विद्या पीठ, डा. अंबेडकर विद्यालय, सरस्वती ज्ञान मंदिर, गुरूदेव शिक्षा निकेतन, वीरांगना अवंतीबाई, भारत भारती विद्या मंदिर आदि स्कूलों के छात्र एव छात्राओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक नरेंद्र द्विवेदी, समन्व्यक खालिद सिददकी, दिव्यमूर्ति मिश्रा, राहुल यादव, अरुण दीक्षित, ब्लाक अध्यक्ष दीपक दुबे, रितुराज दुबे, ओमेन्द्र सिंह चौहान, मनेाज अवस्थी, जितेन्द्र गुर्जर, प्रणव द्विवेदी, हरवंश राजपूत, सुजीत कुमार, पंकज, हेमंत, वीरेंद्र, अजय आदि मौजूद रहे ।
रैली के जरिए अभिभावकों को किया जागरूक- एरवाकटरा/बेला(औरैया)। खंड शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार यादव ने उमरैन गांव में स्कूल चलो अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ग्राम प्रधान उमरैन मधु चौहान ने सभी बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की।
इस दौरान संकुल प्रभारी ब्रजेश कुमार दुबे, ब्लाक समन्वयक अरुण कुमार, ब्लाक स्काउट मास्टर रजनीश कुमार सिंह, रेहाना परवीन, महाराज सिंह यादव, शहाबुद्दीन, सरमन सिंंह, दीनदयाल, मानसिंह, पर्वत सिंह, संजय कुमार, कमल किशोर ने विशेष योगदान दिया।
इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गाजीपुर के छात्र-छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रैली निकाली। रैली में ग्राम प्रधान सुनीता सिंह, राजवीर सिंह, प्रधानाध्यापक दीन दयाल, रिंकी, भारती देवी आदि मौजूद रहे। कस्बा के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने सर्वशिक्षा अभियान के अतंर्गत रैली निकाली गई।
प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढने जाएंगे। बिना पढ़े कक्का रोज खाएं धक्का जैसे नारे लगाते रहे।
रैली को संकुल प्रभारी शिवराज सिंह यादव व ग्राम प्रधान संतोष कुमारी चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक राजेंद्र कु मार, हबीब खां, मंगेलाल, उमा, प्रियंका, सुषमा, मनोरमा, कमलेश, मुन्ना भदौरिया आदि मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत असू में स्कूल चलो रैली का आयोजन किया गया। इसमें ब्लाक सहार के कई प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने हिस्सा लिया। रैली को बीएसए औरैया राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बीएसए ने अभिभावकों से आह्वान किया कि एक अप्रैल से प्रारंभ हो रहे नए शैक्षिक सत्र में कोई भी बच्चा पढ़ने से न छूटे। साथ ही एक अप्रैल से पहले ही सभी बच्चों का पंजीकरण कराने के लिए कहा।
इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी संजय कुमार, लालू राजपूत, कपिल यादव, केसी मिश्रा, राजेश यादव, बबिता गुप्ता, कपिल तिवारी, पूजा यादव आदि मौजूद रहे। इधर, बगियापुर, भग्गापुर्वा, पिपरौली शिव में भी स्कूल चलो निकालकर लोगों को जागरूक किया।