फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जन बोले बम-बम भोले

Tue, 18 Aug 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे सोमवार को भी मंदिरों में बेलपत्र, जल-दूध, भांग धतूरा का अंबार, मन में श्रद्धा अपार और चारो ओर बम-भोले की जयकार। शहर के देवकली मंदिर में यह नजारा देर रात रहा। सोमवार को शिव भक्तों का तांता लगा रहा है। भक्त बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए भगवान शिव के रुद्राभिषेक के लिए घंटों लाइन में लगे रहे।
विज्ञापन


बोल बम, हर हर महादेव, मिलता है सच्चा, प्यारे हमे शिव आपके चरणों में, जय शिव शंकर के उद्घोष पूरे शहर में गुंजायमान रहे।

हर तरफ शिव भक्तों का तांता लगा था। शहर के देवकली मंदिर में चार बजे पट खुलने से पहले ही भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई थी। किसी ने जल, किसी ने दूध तो किसी ने बेलपत्र चढ़ाकर भगवान शिव का अभिषेक किया। 

लाखों श्रद्धालुओं ने भीड़ में घुसकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने किए। औरैया के अलावा जालौन, कन्नौज, कानपुर देहात समेत अन्य जनपदों से लाखों श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन


देवकली मंदिर में ग्राम भड़ारीपुर से सैकड़ों शिव भक्त भगवान शिव के दर पर बैंडबाजों की धुन पर थिरकते हुए झंडा चढ़ाने पहुंचे। भगवान शिव के मनौती मांगने के लिए जनपद के अलावा कई जनपदों से शिवभक्तों ने अपनी आमद दर्ज कराई।   

भगवान भोलेनाथ की पूजा में फूल व धतूरे का सबसे अधिक महत्व  है। लेकिन महंगाई के चलते मंदिर परिसर से डलिया व धतूरा गायब दिखे। पांच रुपए में बिकने वाली डलिया 10 रुपए में बिकी। दो गुलाब, चार गेंदा, पांच बेलपत्र, चंदन व चावल था।
 
देवकली मंदिर में सुबह तीन बजे पूजा-अर्चना के बाद भक्तों के लिए मंदिर के पट खुले। उस वक्त भक्तों की लाइन लगभग दो किलो मीटर तक लगी थी। लाखों भक्तों ने 5-5 घंटें तक लाइन में लगे रहे। भक्तों की भीड़ देख पुलिस भी असहाय सी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें