फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

विज्ञापन
फोटो-14-पिंटू का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
दिबियापुर। सहायल थानाक्षेत्र में ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह गांव पुरवा बक्सा के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। पास ही ई-रिक्शा भी खड़ा था। परिजन ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। एसपी अभिषेक भारती ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। युवक के पास से मिले मोबाइल के सहारे पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सहार थानाक्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी सतीश उर्फ पिंटू राजपूत (30) ई-रिक्शा चालक था। बुधवार सुबह वह ई-रिक्शा लेकर घर से निकल गया था। रात करीब नौ बजे घर न पहुंचने पर भाई मोहित ने फोन किया तो उसने सहार में होने और जल्द घर पहुंचने की बात कही। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। न ही दोबारा कॉल रिसीव की। बृहस्पतिवार को बेला-दिबियापुर मार्ग से गांव सौथरा जाने वाले रास्ते में गांव पुरवा बक्शा के पास उसका सड़क किनारे शव पड़ा मिला। वहां से निकल रहे लोगों की सूचना पर सहायल थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस को जांच में शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान मिले। जांच में युवक के कमर में गोली लगने की भी बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि पीछे से गोली घुसने का निशान है लेकिन निकलने का नहीं है। युवक के पास मोबाइल मिला है। मोबाइल के सहारे पुलिस हत्यारों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान परिजन ने शव सड़क पर रखकर जाम करने का प्रयास किया लेकिन मौजूद पुलिस ने परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कर दिया। एसपी अभिषेक भारती, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में थाना पुलिस से जानकारी ली। युवक की हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। चालक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
पांच साल पहले हुई थी शादी
सतीश की शादी पांच साल पहले जालौन थाना कुठौंद के गांव शंकरपुर निवासी गेंदालाल की बेटी रूबी से हुई थी। उसके दो बेटे और एक बेटी है। छोटा बेटा अभी 22 दिन पहले ही हुआ था। पत्नी के मायके में होने के चलते वह अपने बेटे को देख भी नहीं सका था। 27 दिसंबर को मूलशांति कार्यक्रम के लिए ससुराल से पत्नी और बच्चों को लाने की तैयारी में था। वारदात के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
खुलासे के लिए लगाई गईं तीन टीमें
तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। - अभिषेक भारती, एसपी

फोटो-14-पिंटू का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें