फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छत से गिरा ई-रिक्शा चालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। थाना क्षेत्र के सेऊपुर में शुक्रवार रात को ई-रिक्शा चालक पैर फिसलने पर छत से नीचे गिर गया। जानकारी होने पर परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सेऊपुर निवासी बृजेश कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार देर शाम को वह अछल्दा सवारी छोड़कर घर लौटा था। खाना खाने के बाद पत्नी उपासना व बच्चाें के साथ छत पर सोने चला गया। देर रात को लघुशंका के लिए जाने के दौरान पैर फिसलने से वह छत से नीचे रोड पर आ गिरा। कराहने की आवाज सुन घर के बाहर सो रहे पड़ोसी अनिल कुमार ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने उसे आनन-फानन में सीएचसी अछल्दा में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें