फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची आने पर लगाई जाएगी ड्यूटी

Wed, 07 Feb 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। आगामी दिनों में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा एवं लोकसभा चुनाव में अर्ध सैनिक बल एवं पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्था परखने के लिए एसपी चारू निगम ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया। सभी विद्यालयों में व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए केंद्रों की फाइनल सूची आने के बाद पुलिस ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर दिबियापुर थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचीं एसपी ने सभी विद्यालयों में मौजूद प्रधानाचार्य, कर्मियों एवं प्रबंधन से विद्यालय में व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस कांस्टेबल के लिए भर्ती परीक्षा तिथि पूर्व में 11 एवं 18 फरवरी थी। अब 17 एवं 18 फरवरी को प्रस्तावित तिथियां आईं हैं।
जिन विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए सहमति दी थी, उनमें मंगलवार को निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची के अनुसार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें