फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कस्बा के एक मोहल्ले की 13 वर्षीय लड़कीी के साथ गांव के ही एक युवक ने मंगलवार को दुष्कर्म किया। नाबालिग के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े, तो आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने पीड़ित लड़की को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ले में रहने वाली तीन सगी बहनें मंगलवार की शाम खेतों में घास काटने गईं थीं। इसी दौरान एक युवक भी खेत में पहुंच गया। उसने नाबालिग लड़की को मौका पाकर दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के चिल्लाने पर खेत में काम कर रही उसकी बहनें और आसपास मौजूद लोग दौड़कर वहां पहुंच गए।,भीड़ देख आरोपी भाग निकला। घटना के बाद तीनों बहने अपने घर पहुंची और परिजनों घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पीड़ित लड़की को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। । मामले में एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पीड़ित लड़की के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूछताछ में लड़की ने आरोपी के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है। फिलहाल पीड़ित लड़की को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। साथ ही आरोपी की दबोचने के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिशें दे रही हैं। तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें