फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कंचौसी रेलवे ट्रैक पर फंसा डंपर, दो घंटे बाधित रहा दिल्ली हावड़ा रूट

Sat, 13 May 2023 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी(औरैया)। कंचौसी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार शाम सात बजे के करीब गिट्टी लेकर लहरापुर की ओर आया डंपर ट्रैक के बीचोंबीच फंस गया। फाटक बंद न हो पाने से कई सुपर फास्ट ट्रेनों को कंचौसी, फफूंद स्टेशन पर रोका गया। वहीं, डीएफसी ट्रैक भी बाधित रहा। रात नौ बजे तक यातायात बहाल नहीं हो सका था।
विज्ञापन

दिल्ली हावड़ा रूट के कंचौसी क्रासिंग पर शुक्रवार से ही ट्रैक मरम्मत का काम शुरू हुआ है। सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक के लिए क्रासिंग बंद की गई थी। शाम छह बजे के बाद क्रासिंग खोली गई। करीब सात बजे गिट्टी लेकर औरैया की ओर जा रहा डंपर खुदे पड़े ट्रैक में फंस गया। चालक ने काफी प्रयास किया, लेकिन लोड होने के कारण डंपर नहीं निकला। ट्रैक पर डंपर फंसने और क्रासिंग बंद न होने की जानकारी गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को दी। इस बीच कई सुपर फास्ट ट्रेनों के गुजरने का समय हो रहा था।
फाटक बंद न होेने के कारण डाउन की सियालदाह सुपर फास्ट कंचौसी स्टेशन, शताब्दी को कंचौसी व फफूंद के बीच व इसके पीछे तेजस समेत कई गाड़ियां डाउन ट्रैक पर रोकी गईं। वहीं दिल्ली कीओर जाने वाली कानपुर टूंडला मेमू व कुछ ट्रेनें झींझक, रूरा स्टेशनों पर रोकी गई। डीएफसी ट्रैक पर भी माल गाड़ियां फंसी रही। डंपर फंसे होने के कारण अप और डाउन की चारो लाइने बंद रही। जानकारी होते ही आरपीएफ, व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्टेशन मास्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रैक से डंपर हटवाने के लिए जेसीबी मंगवाई गई है। ट्रैक खाली न होने पर फफूंद, कंचौसी के बीच व कुछ अन्य स्टेशनों पर ट्रेनें रोकी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें