फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाईवे पर खड़ा मिला डंपर, लगाया जुर्माना

विज्ञापन
फोटो-38-सिम्युलेटर की जांच करते आरई संतोष पटेल। स्रोत: कर्मचारी
विज्ञापन
औरैया। परिवहन विभाग के अधिकारी ने बृहस्पतिवार को 60 वाहनों का चालान करते हुए जुर्माना लगाया। इसमें पांच वाहन बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के मिले जबकि एक डंपर हाईवे पर खड़ा मिला।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सड़कों पर उतरकर वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहन चालकों में ख्लबली मच गई। यात्री कर अधिकारी ने 60 वाहनों पर साढ़े तीन लाख का जुर्माना लगाया। इसमें एक डंपर कानपुर-इटावा हाईवे पर खड़ा मिला। तीन वाहनों में खामियां मिलने पर उन्हें सीज कर दिया गया। इसके अलावा आरआई संतोष पटेल ने जिले में स्थित तीन मोटर ड्राइविंग स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक स्कूल में सिम्युलेटर बंद मिला। स्कूल संचालक ने विद्युत आपूर्ति न होना वजह बताई। अधिकारी ने जल्द खामियां दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें