फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश से आर्यनगर वार्ड की गलियां बनीं तालाब

Sun, 29 Jun 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
आर्यनगर वार्ड की गली में भरा पानी। - फोटो : इसी नहर में गिरा था बच्चा।
विज्ञापन
बिधूना। तड़के रविवार को मौसम में आए बदलाव के बाद कस्बे में बारिश हुई। इससे आर्य नगर वार्ड की चोक नालियां उफना गईं और गलियां तालाब बन गईं। इससे लोगों में खासी नाराजगी रही।
विज्ञापन

क्षेत्र में तड़के 3:30 बजे बारिश शुरु हई। इससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। वहीं, दिन निकलने के बाद बदली व उमस से लोग परेशान रहे। उधर, बारिश से कस्बे के आर्य नगर में बाला जी मंदिर वाली गली तालाब बन गई। जिसका वीडियो बनाकर मोहल्ला वासियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
क्षेत्र के अवनीश कुमार, अजय सेंगर, देवेंद्र आदि का कहना कि वार्ड में सफाई नायक अपनी मनमानी करते हैं। नालियां चोक होने से जलभराव की समस्या होती है। उन्होंने मनमानी पर रोक लगाकर नियमित सफाई कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श मिश्रा ने कहा कि कस्बे में नालों की सफाई बराबर की जा रही। अगर कहीं भी जलभराव हो रहा है तो उसे तत्काल निकलवाने के लिए काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें