फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जेई की तैनाती न होने से एक माह से निकाय क्षेत्रों में रुके निर्माण के काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। बारिश का दौर है, मेनहोल के ढक्कन टूट जाने से खुले पड़े हुए है। शहर के कई मोहल्लों की गलियों में टूट फूट समेत तमाम समस्याएं है। दूर करने की दिशा में पिछले एक माह से कोई कदम नहीं उठाया जा सका है। वार्डों से आने वाली शिकायतों पर महज जेई न होने का हवाला देकर जल्द समस्या निस्तारण का आश्वासन देकर चलता किया जा रहा है।
जून माह तक जिले में महज औरैया नगर पालिका परिषद में एक जेई की तैनाती थी। अन्य निकायों में भी जेई के द्वारा निर्माण कार्यों व मरम्मत काम को संचालित कराया जा रहा था। 20 जून को जेई पीपी सिंह का गैर जनपद तबादला हो जाने के बाद निकायों में जेई के न होने से कई काम रुक गए। निकाय स्तर पर होने वाले छोटे कामों में टेंडर व्यवस्था को न अपनाकर जेई की देखरेख में संपन्न कराया जाता है। अब ऐसे कार्य पिछले एक माह से रूके पड़े हैं। वार्ड सभासदों से लेकर वाशिंदों की ओर से तमाम शिकायतें निकायों में की जा रही है। समस्या का हल निकालने की दिशा में कोई प्रयास नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


केस-1
तिलकनगर वार्ड से सभासद विवेक पोरवाल ने बताया कि वार्ड की गलियों के मेनहोल खुले पड़े हैं। कई जगह ढक्कन टूट जाने से ऐसा हुआ है। शिकायत करने पर जेई न होने की बात कही जा रही है। ऐसे में सड़क किनारे से निकलने वाले मासूम बच्चों व बेजुबान जानवरों का मेनहोल में गिरने का खतरा बना हुआ है।
-
केस-2
शहर की बतासा गली निवासी बाबी पोरवाल ने नगर पालिका परिषद में शिकायत करते हुए बताया कि सड़क की इंटरलाॅकिंग धंस गई है। पानी की अंडरग्राउंड पाइपलाइन सड़क के ऊपर दिखने लगी है। ऐसे में वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। बाजार की भीड़भाड़ में आए दिन बाइक सवार पाइपलाइन की चपेट में आकर चोटिल हो रहे है।
-
छह अन्य निकायों में भी दिक्कत
दिबियापुर नगर पंचायत में कई जगह जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर नाली निर्माण किया जाना है। जेई का अभाव यहां पर आढ़े आ रहा है। कुछ ऐसी ही स्थिति अजीतमल-बाबरपुर, अटसू, फफूंद, अछ्ल्दा, बिधूना की भी है। जहां फिलहाल छोटे निर्माण व मरम्मत के काम रूके पड़े हैं।
विज्ञापन


निकायों में जेई के पद को भरने के लिए शासन को पत्राचार किया गया है। रूके पड़े कार्यों का हवाला भी दिया गया है। एक माह के अंदर यह जेई का पद भर जाने की संभावना है। जिसके बाद ही समस्या दूर हो सकेगी। -महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें