फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः बदहाली के आंसू बहा रहा अंग्रेजी हुकुमत समय का पक्का तालाब

विज्ञापन
बदहाली के आंशू बहाने वाला हैदरपुर स्थित पक्का तालाब - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। गांव हैदरपुर में स्थित अंग्रेजों के शासनकाल का पक्का तालाब रखरखाव न होने से बदहाल होता जा रहा है। तालाब में भरी गंदगी और उससे उठती दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैं। उनकी मांग के बाद भी तालाब की सफाई नहीं कराई जा रही है। तालाब की सफाई न होने से ग्रामीणों ने बीमारियां फैलने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

अजीतमल ब्लॉक के गांव हैदरपुर में अंग्रेजों के समय का पक्का तालाब है। शासन और प्रशासन तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर लाखों रुपये पानी की तरह बहा रहे हैं। वहीं हैदरपुर स्थित पक्का तालाब अधिकारियों की उपेक्षा का शिकार है। अधिकारियों की अनदेखी के चलते तालाब में गंदा पानी भरा होने के साथ ही उसकी दीवारें भी चटकने लगी हैं।
स्थानीय निवासी सुरेंद्र बाबू दुबे ने बताया कि तालाब की सफाई कराने और उसके सौंदर्यीकरण के लिए कई बार ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों और ग्राम प्रधान से शिकायत की। लेकिन तालाब की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। बताया कि गर्मियों के दिन शुरू होने वाले हैं। जैसे-जैसे धूप तेज होगी। तालाब से उठने वाली दुर्गंध बीमारी बांटेगी। नाराज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तालाब की सफाई के साथ ही सौंदर्यीकरण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें