फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लाइन में फाॅल्ट से 32 गांव में 11 घंटे आपूर्ति रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। क्षेत्र के मोहम्मदाबाद फीडर में चिंता के नगला गांव के सामने बुधवार रात साढ़े 11 बजे अंडरग्राउंड 11 हजार केवीए की लाइन में फाॅल्ट हो गया। इससे फीडर से जुड़े 32 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। लगातार 11 घंटे तक आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर रात में ही पहुंचे लाइनमैन ने अंडरग्राउंड केबल को ठीक करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे लाइनमैन ने फीडर की लाइन को अछल्दा फीडर से जोड़कर करीब 11 घंटे बाद आपूर्ति चालू कराई। इस दाैरान गांव मुखे की मड़िया, नगरिया, छछुंद, दिलीपपुर, आशा व मोहम्मदाबाद सहित 32 गांवों की आपूर्ति बाधित रही। इसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा समस्या पानी की हुई। पंखे न चलने से मच्छरों के प्रकोप के कारण लोग रातभर सो नहीं सके। जेई धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अंडरग्राउंड केबल में फाॅल्ट होने की वजह से सप्लाई बाधित हुई थी। सुबह अछल्दा फीडर से जोड़कर मोहम्मदाबाद फीडर की आपूर्ति चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें