फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर ने चार दुकानों से भरे सैंपल

Wed, 28 Oct 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ड्रग इंस्पेक्टर ने औचक निरीक्षण कर कई मेडिकल स्टोर से दवाइयों के सैंपल भरे। वहीं दो मेडिकल स्टोर संचालकों से छह माह का क्रय और बिक्री के बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बिधूना क्षेत्र में अचानक छापामारी होते देख आसपास के मेडिकल स्टोर संचालक दुकानों का शटर गिराकर भाग गए।
विज्ञापन


बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर सुनील रावत ने बिधूना तहसील क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने हरचंदपुर स्थित विजय मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। वहीं बिधूना कस्बे में कोतवाली के पास स्थित एसके मेडिकल स्टोर से ग्लिसरीन का सैंपल लिया। इसके बाद ताज मेडिकल स्टोर व अशोक रेमिडीज से दवाई के एक-एक सैंपल भरे।

वहीं कागजों के निरीक्षण में गड़बड़ी पाए जाने पर दोनों मेडिकल संचालकों से चार दिन के अंदर पिछले छह महीनों का क्रय और विक्रय का रिकार्ड तलब किया है। इस बावत औषधि निरीक्षक सुनील रावत मेडिकल स्टोर संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह जो भी दवाइयां खरीदें तो उसका बिल जरूर लें। अन्यथा बिल प्रस्तुत न करने की स्थिति में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से दवाओं का बिल लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें