दया लक्ष्मी सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को राधा- कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता हुई, जिसमें राधा-कृष्ण की झांकी बनाई गई। प्रतियोगिता में देवांशी, अजिमा प्रथम, वर्षा व राशि द्वितीय एवं अनीता, जया, आकांक्षा व सोनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य राकेश शर्मा, आचार्य दिनेश, अनूप, ऋषि, प्राची, शीबू, स्वाति, वंदना आदि ने सराहनीय योगदान दिया। इस प्रतियोगिता में विजयी लोगों को पूर्व सभासद अनुपम वर्मा, सरयू नारायण ओमर व अवनीश अवस्थी ने पुरस्कृत किया।