फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नाटक, नृत्य और फैंसी ड्रेस में बिखेरे जलवे

Fri, 28 Apr 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बीबीएस स्मृति विद्यापीठ में गुरुवार को हाउस वाइज आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नाटक, नृतय और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जलवे बिखेरे। प्रतियोगिता की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक गौरव भूषण शर्मा व प्रधानाचार्य रमनीक कौर ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर की।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने ड्रेस पहनकर रैंप पर अपनी अदाकारी दिखाई। इस दौरान उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद जूनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया।

सीनियर कक्षाओं के बच्चों ने अंग्रेजी नाटक का सफल मंचन कर लोगों की वाहवाही लूटी। विद्यालय प्रबंधक गौरव भूषण शर्मा ने कहा कि जीवन भी एक नाटक है। हम सभी इसी नाटक के किरदार हैं जो जीवन मंच पर अपने-अपने किरदारों को निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयोजित प्रतियोगिताओं के निर्णयों की घोषणा बाद में की जाएगी। तभी विजेता बच्चों को पारितोषक भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें