औरैया। जनपद में रविवार रात को हुई सीजन की पहली बारिश ने प्रशासन और नगर निकायों की तैयारियों के दावों की पोल खोल दी।
बारिश में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली और जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरी नजर आई। कई इलाकों में रात भर बिजली गुल रही। वहीं नालों की सफाई न होने से सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं।
सदर विकास खंड क्षेत्र के गांव बखरिया में गांव की सारी गंदगी पानी के बहाव के साथ लोगों के घरों के दरवाजों पर जमा हो गई। सुबह जब स्कूल जाने के लिए बच्चे निकले तो उन्हें इस कीचड़ और गंदगी से होकर गुजरना पड़ा। इससे लोगों में भारी आक्रोश है। शहर के इंट्री प्वाइंट दिबियापुर रोड पर थोड़ी ही बारिश में जलभराव हो गया है।
ऐसा ही हाल अजीतमल और मुरादगंज कस्बे में रहा। थोड़ी देर की बारिश ने ही नगर पालिका व पंचायत के दावों की पोल खोल दी। नालों की समय पर सफाई न होने से नाले ओवरफ्लो हो गए। इससे पानी सड़कों और फुटपाथों पर जमा हो गया। पानी का निकास न होने के कारण दुकानदारों को अपनी दुकानें तक बंद करनी पड़ीं। रुरुगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर बारिश ने दस्तक दी। पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर समस्या का हाल किया जा रहा है।
-
फॉल्ट से कंचौसी में 12, अछल्दा में दो घंटे बिजली गुल
औरैया। बारिश के साथ ही जिले के ग्रामीण अंचलों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। कंचौसी क्षेत्र में असेनी फीडर से जुड़े नोगवां फीडर की मुख्य लाइन में खराबी आ जाने से कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति लगातार 12 घंटे ठप रही। इसके कारण नोगवां, पुरवा महिपाल, अमरपुर, कनमऊ, सुंदरपुर, रंजीतपुर और विजई पुरवा सहित 10 गांवों के लोग सुबह तक परेशान रहे। सोमवार सुबह आठ बजे के बाद ही यहां सप्लाई बहाल हो सकी।
जेई बीरेंद्र कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का फॉल्ट ठीक करा दिया गया है। वहीं चिचौली के समीप उड़नपुरा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में रात में गई बिजली सुबह सात बजे आ सकी। अजीतमल के चपटा गांव में भी रात 11 बजे से सुबह तक आपूर्ति बाधित रही। सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे बिधूना से अछल्दा आई 33 केवी की हाईटेंशन लाइन में पसुआ के पास बड़ा ब्रेकडाउन हो गया।
इसके चलते अछल्दा उपकेंद्र से जुड़े रुरुगंज, गुनौली और मोहम्दाबाद फीडर के करीब 50 से अधिक गांवों की बत्ती अचानक गुल हो गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच दो घंटे तक लोग परेशान रहे। अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि लाइनमैन प्रवीण कुमार, मेघ सिंह व अन्य तकनीकी कर्मचारियों को मौके पर भेजकर मरम्मत कार्य कराया गया। दोपहर करीब एक बजे फाल्ट दुरुस्त होने के बाद आपूर्ति सुचारू की जा सकी।
बारिश के चलते जनपद में कुछ जगहों पर ब्रेकडाउन और फॉल्ट की शिकायतें आई थीं। सभी प्रभावित स्थानों पर बिजली आपूर्ति चालू करा दी गई है। - सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत
फोटो -16- दिबियापुर रोड पर भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद
फोटो -16- दिबियापुर रोड पर भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद
फोटो -16- दिबियापुर रोड पर भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद
फोटो -16- दिबियापुर रोड पर भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद
फोटो -16- दिबियापुर रोड पर भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद
फोटो -16- दिबियापुर रोड पर भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद