फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जोगी डेरा गांव में सड़क पर भरा नालियों का पानी

Wed, 22 Apr 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-17- गली में भरा घरों का गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
कंचौसी। कस्बा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढिकियापुर के मजरा जोगी डेरा में नालियों का गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। यहां गली में भरे गंदे पानी के बीच से लोगों का आवागमन हो रहा है। जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त न होने के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढिकियापुर के मजरा गांव जोगी डेरा में सफाई न होने से नालियां चोक हो गई हैं। इससे घरों का गंदा पानी गलियों में भर रहा है। मुख्य रास्ते पर गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की नालियों की नियमित सफाई न होने से पानी के निकास का रास्ता बंद हो गया है।
लोगों ने कहा कि गंदे पानी के भराव से संक्रामक रोगों का खतरा भी मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण बच्चू नाथ, गुड्डा नाथ, दुधा नाथ, कुंवर नाथ, विशंभर नाथ, करन नाथ, इलायची नाथ, विजय नाथ आदि ने ब्लॉक के अधिकारियों से सफाई करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध खंड विकास अधिकारी राजनारायन पांडेय ने बताया जल्द ही जोगी डेरा में सफाई अभियान चलाया जाएगा। सफाई कर्मियों को लगाकर पूरे मजरे की सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें