फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घटिया ईंट से हो रहा था नाली निर्माण, भुगतान पर रोक

Sat, 31 Jan 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ग्राम पंचायत स्तर पर घटिया काम को लेकर पंचायती राज विभाग ने सख्ती दिखाई है। सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत शहबाजपुर में नाली निर्माण के काम में घटिया ईंटों के प्रयोग की बात सामने आने पर भुगतान पर रोक लगा दी गई है। वहीं, हो चुके काम को श्रमदान घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत शहबाजपुर के गांव भूलाहार निवासी रामवीर सिंह ने इसकी शिकायत की थी। फोटो समेत भूलाहार तालाब के चारों ओर नाली निर्माण में घटिया ईंटों के प्रयोग पर आपत्ति जताई। मामले में एडीओ पंचायत ने जांच की। जिसमें शिकायत सही पाए जाने पर डीपीआरओ ने सख्त रुख अपनाया है। नाली निर्माण को श्रमदान घोषित कर दिया गया है।
वहीं, ग्राम निधि से इस कार्य के लिए भुगतान पर रोक लगा दी है। डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि सचिव ने घटिया सामग्री को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है। एडीओ पंचायत ने शिकायत सही पाई है। ऐसे में हो चुके काम को श्रमदान घोषित करते हुए भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें