फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डॉ. वीके यादव व डॉ. वासुदेव गोवा में सम्मानित

Thu, 21 Aug 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-20 एयूआरपी 40 डॉ. वीके यादव को पुरस्कार से सम्मानित करते सांसद राजेश वर्मा व साथ में ऑस्ट्
विज्ञापन
फफूंद/बिधूना। गोवा में होम्योपैथिक रिसर्च समिट 4 में बीमारियां रोकने के लिए डॉक्टरों ने शोध प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इसमें औरैया के गांव नगला भोज निवासी होम्योपैथिक डॉक्टर वीके यादव को प्रोस्टेट ग्लैंड की वृद्धि रोकने के शोध पत्र के लिए अतिथियों ने सम्मानित किया। वहीं, अछल्दा सीएचसी पर तैनात डॉ. वासुदेव कृष्ण पाण्डेय को एविडेंस बेस्ड रिसर्च को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डॉ. वीके यादव ने बताया कि 200 डॉक्टरों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए थए। समिट में उन्हें खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, क्रिकेटर सुनील गावस्कर व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ब्रेटली द्वारा एविडेंस बेस्ट रिसर्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बता दें कि डाॅक्टर वीके यादव ने कोरोना काल में भी अपने घर पर रहकर क्षेत्र के लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी थीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें