फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. कलाम को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Wed, 29 Jul 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर कई स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। सांई मंदिर में राष्ट्रवादी विचारधारा के युवाओं ने पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन



युवाओं ने कहा कि डा. कलाम के स्वप्न को पूर्ण करके भारत को 2020 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। सर्वेश कठेरिया, गोविंद द्विवेदी, नवीन पोरवाल, आशीष दुबे ने शोक जताया।


इधर, नगर पंचायत दिबियापुर में आयोजित शोक सभा में अधिशासी अधिकारी महेश चंद्र उपाध्याय, लिपिक नरेंद्र सिंह राजावत, श्रीकृष्ण पिछड़ा, आम आदमी पार्टी के जियाउद्दीन, हेमंत पोरवाल, अजय शुक्ला, श्रीकिशन, शैलू शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 

 
अवकाश को लेकर रही असमंजस की स्थिति - दिबियापुर ( औरैया )। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन के बाद राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया। परंतु शासन से राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा न होने के कारण विभिन्न स्कूलों के प्रबंधन एवं बच्चे असमंजस की स्थिति में रहे।
विज्ञापन



कई स्कूलों में अवकाश कर दिया गया। वहीं कुछ स्कूलों में हाफ डे पर अवकाश कर दिया। हालांकि कई विद्यालय पूरे दिन चलते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें