फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथ संचलन कर मनाया डा. हेडगेवार का जन्म दिन

Sat, 21 Mar 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डा. केशव हेडगेवार के 126 वें जन्म दिवस पर स्वयं सेवकों ने शहर के मुख्य मार्गों पर पथ संचलन किया। इस मौके पर लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वयं सेवकों का स्वागत किया।
विज्ञापन


 
सरस्वती शिशु मंदिर परिसर से शुरू हुआ राष्ट्रीय स्वयं सेवकों का पथ संचलन दिबियापुर रोड, सुभाष चौक, संजय गेट, जिला चिकित्सालय, जेसीज चौराहा, मुंसिफी रोड, जनक दुलारी इंटर कालेज रोड, गोविंद नगर, नरायनपुर चुंगी होते हुए वापस सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचकर समाप्त हो गया।


पथ संचलन में शिशु मंदिर के बैंडबाजों की धुन पर स्वयं सेवक खाकी हाफ पैंट व सफेद शर्ट के परिधान में कतारबद्ध दिखे। वहीं पथ संचलन के स्वागत को जगह-जगह स्वागत द्वार भी बनाए गए थे।
विज्ञापन


 
शुक्रवार को निकले पथ संचलन में 10 वर्ष के बाल स्वयं सेवक से लेकर 75 वर्ष तक के वरिष्ठ दायित्वकारी कदम से कदम मिलाकर बढ़ते दिखे। इस दौरान औरैया विभाग के प्रचारक डा. सत्य प्रकाश ने कहा कि हावी होती विदेशी संस्कृति के दौर में भारत के बच्चों को संस्कारित करने की महती जरूरत है।


पथ संचलन के विश्राम के बाद स्वयं सेवकों के समक्ष ध्वजारोहण किया गया। हिंदू नव वर्ष पूर्व संध्या पर डा. हेडगेवार को आद्य सरसंघ प्रमाण किया गया। इसके बाद स्वयं सेवकों को मिष्ठान वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें