औरैया। भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 127वीं जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान निर्माता के जीवन पर प्रकाश डाला। शोभा यात्रा निकालकर बाबा साहब के कारवां को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उधर, भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों वाहन जुलूस निकाला।
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने गांव कखावतू, भरसेन, बहादुरपुर, इकौरापुर, शहबदिया आदि गांवों में लगीं आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां मौजूद लोगों व बच्चों को मिठाई वितरित कर बाबा साहब को सच्चा युग पुरुष व सर्व समाज का हितैषी बताया। शहर में बसपा कार्यालय से शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में पैदल व वाहनों से लोगों ने हिस्सा लिया।
जुलूस में डॉ. आंबेडकर, गौतम बुद्ध समेत 13 महापुरुषों की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। बैंडबाजे के निकली शोभायात्रा शहर के मुख्यमार्गों पर घूमती हुई बसपा कार्यालय पहुंकर समाप्त हुई। यात्रा में शामिल लोग बैंडबाजों की धुनों पर झूमते हुए व बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाते दिखे। इससे पहले बसपा कार्यालय में एक सभा का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहब के कारवां को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विशाल शुक्ला के नेतृत्व में द्विवेदी गेस्ट हाउस से वाहन जुलूस निकाला गया। जिसमें डॉ. आलोक पांडे, मोनू सेंगर, विवेक पाठक, अंकुर तिवारी, पियूष चतुर्वेदी, अनुराग दीक्षित, गोविंद दुबे, आशीष दुबे, रिषी पांडेय, अनुराग पांडेय, पंकज पाल, नंदन त्रिपाठी, दीपक दुबे, भोले शुक्ला आदि शामिल रहे। समाजसेवी संस्था शक्ति सेवा संस्थान ने अपने प्रशिक्षण केंद्र पर गोष्ठी का आयोजन किया।
संस्था के अध्यक्ष बालकृष्ण वर्मा ने बताया कि बाबा साहब ने सर्व समाज के हितों को ध्यान में रखकर संविधान का निर्माण किया। इस मौके पर संस्था के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी कर बाबा साहब को याद किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित, शरद अग्रवाल, गिरधर मिश्रा, दिलीप गुप्त, रामू पेंटर, अमित अगरकर, दीपक अग्रवाल, शिवशंकर लाल, प्रवीण गुप्त, अहसान मुहम्मद, वैभव शुक्ला समेत आधा सैकड़ा कांग्रेसी मौजूद रहे।
सपा कार्यालय में बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम लखन प्रजापति, पूर्व विधायक मदन गौतम, सूबेदार सिंह, कमलेश यादव, हाफिज अब्दुल सत्तार, सर्वेश कुमारी, बैकुंठ यादव, खुशीराम निषाद, रमेश शर्मा, बबलू यादव, अनवार सिंह यादव आदि मौजूद रहे। शिक्षण संस्थान पीबीआरबी एकेडमी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए बाबा साहब को श्रृद्धांजलि दी।
इस मौके पर प्रबंधक दिनेश पांडेय, प्रधानाचार्य मधू बाबू कोंडा, पुरूषोत्तम दास आदि मौजूद रहे। वहीं, जेपी इंटरनेशनल स्कूल, सेमफोर्ड स्कूलों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच आंबेडकर जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य नलनी दुबे, स्नेह सिंह, दीप्ती, देवेंद्र गुप्ता आदि ने संबोधन के दौरान बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।
बिधूना। कस्बा में भगत सिंह चौराहे पर लगी डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जी की प्रतिमा पर गजेन्द्र सिंह दोहरे, देवेन्द्र सिंह अरविन्द्र प्रधान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह, दिनेश वर्मा गुड्डू, सपा जिलाध्यक्ष रामलखन प्रजापति, धप्पी यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार बाथम, अमर सिंह, अरविन्द्र कुमार आदि ने माल्यार्पण किया।
भाजपा कार्यकताओं ने नगर के बांके बिहारी गेस्ट हाउस में आंबेडकर जयंती सामाजिक समरसता दिसव के रूप में केक काटकर मनाई। जिसमें कानपुर और बुंलदेलखण्ड के क्षेत्रीय मंत्री नागेन्द्र गुप्ता, दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत, औरैया विधायक रमेश दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, लाल सिंह सेंगर, आदर्श कुमार मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, गोविन्द्र भदौरिया, अनिल शुक्ला, कुलदीप कठेरिया सतीश गोयल, नीरज बाजपेई, सतीश प्रजापति, अन्नू ़ित्रवेदी, मुकुट सिंह, टीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
बाबा साहब के जीवन चरित्र का किया मंचन
फंफूद। उजीतिपुर गांव में शुक्रवार रात आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर नाटक का मंचन किया गया। ड्रामा पार्टी के स्टेज कलाकारों द्वारा आंबेडकर चरित्र का मंचन करते हुए उनके जन्म, शिक्षा, निर्धन व अशिक्षित लोगों के लिये कार्य करने की भावना, आर्थिक वित्तीय एवं प्रशासनिक योगदान, संविधान तथा राष्ट्र निर्माण दलित प्रतिनिधित्व का मंचन कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान बसपा जिलाअध्यक्ष इंद्रेश शाक्य, विधानसभा प्रभारी सुनील राव वौद्ध, कोर्डिनेटर ब्रह्मानंद दोहरे, लोकेंद्र दोहरे, पूर्व प्रधान दीवान सिंह, अखिलेश गौतम, वृजेश गौतम, दिलीप, अमीन, पूर्व प्रधान सुरेश बाबू, सहित भारी भीड़ मौजूद रही।
बाबा साहब के योगदान को याद किया
पाता। संविधान निर्माता की जयंती शनिवार को क्षेत्र के पाता, कन्हो, भुरेपुर, खानपुर, तैयबपुर, बढ़ुआ, व भाऊपुर समेत सभी सरकारी प्राथमिक और जूनियर स्कूलों में मनाया गया। इस दौरान शिक्षक व शिक्षिकाओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों को उनके योगदान और देश को दी गई सेवाओं के बारे में बताया। लोहरई गांव में बाबा साहब के अनुयाइयों ने प्रभातफेरी के साथ झांकियां निकालीं। अनुयायियों को बाबा साहब के जीवन व किये गए योगदान के बारे में जानकारी दी। रात में भी क्षेत्र में कई जगह आंबेडकर लीला का आयोजन किया गया।
सहार में निकाली गई रैली
सहार/अटसू (औरैया)। आंबेडकर जयंती के मौके पर कस्बे में रैली निकाली गई। जिसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर यादव, पूर्व प्रत्याशी बिधूना विधानसभा दिनेश वर्मा, सुशील वर्मा, अशोक वर्मा, महेन्द्र दोहरे, सुनील दोहरे, सुबोध दिवाकर, दीपनारायन, दीप श्रोमणि, मामू यादव, किशोर कुमार दिवाकर, केके यादव, नृपेन्द्र यादव, खान बाबा आदि लोग मौजूद रहे। इस मौके पर थाना बेला थानाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। बाबा साहब की जयंती पर कस्बे में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की जयंती मनाई।
बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला
अछल्दा (औरैया)। सपा कार्यकताओं ने कस्बे में बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। भाजपा कार्यकताओं ने आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के नहर बाजार, हरीगंज बाजार, कलक्टरगंज आदि प्रमुख मार्गों से रैली निकाली। इस दौरान डॉ. कमलेश कुमार, राजू पोरवल चेयरमैन, मुकेश कुमार, शिशुपाल सिंह उर्फ नीलू, राकेश यादव, प्रदीप यादव, वीरू पोरवाल, रामसरन गौतम, संजीव कुमार, यगेन्द्र कुमार, जयविलास कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, सीएचसी अछल्दा के डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने कस्बे के पुराना अछल्दा व हरचंद्रपुर में हेल्थ कैंप लगाया। जहां 12 गर्भवती व 45 बच्चों का टीकाकरण किया गया। उधर, रुरुगंज कस्बा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती कस्बे में धूमधाम से मनाई गई। सपा और बसपा नेताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया इस मौके पर बसपा नेता संजीव यादव, अबनेश खटीक, सन्तोष कुमार, सुरेन्द्र दोहरे, मोनू दोहरे अमित यादव, बड़े आदि मौजूद रहे।
सामाजिक समानता के लिए आंबेडकर ने अथक प्रयास किए
औरैया। दिबियापुर कस्बे में एबीवीपी की नगर इकाई दिबियापुर द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि तेजप्रताप सिंह गौतम ने कहा की बाबा साहब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर नेे इस समाज में सामाजिक समानता लाने के लिए अथक प्रयास किए। इसके बाद संगठन को मजबूत बनाने के लिए अर्पणा सिंह को दिबियापुर नगर छात्रा प्रमुख दायित्व सौंपा गया। बैठक में संगठन के मुख्य पदाधिकारी गौरव राजपूत, अर्पित चौहान, आशीष राजपूत, मोनू पाल, ललित कुमार राजपूत आदि मौजूद रहे। वीजीएम महाविद्यालय में विचार गोष्ठी हुई। गोष्ठी में महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ. डीपी सिंह, डॉ. रीना आर्या, डॉ. इफ्तिखार हसन, डॉ. शशि भूषण सिहं, नरेन्द्र यादव, डॉ. विनीत त्रिपाठी, कौशलेन्द्र तिवारी, सत्यदेव यादव, अनुपम तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किए। बीआरसी भाग्यनगर में सह समन्वयक जसवीर सिंह राजपूत, पूर्व सभासद अजय पोरवाल ने बाबासाहब को पूष्पांजलि अर्पित की। सीएचसी दिबियापुर में डॉ. जितेन्द्र यादव ने, थाने में प्रभारी निरीक्षक दीपा सिंह ने नगर के विभिन्न विद्यालयों में आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की। उधर, सैनिक नगर के आंबेडकर पार्क में भी गोष्ठी हुई।