फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज प्रताडना की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव करही निवासी विवाहिता ने पति पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। उसने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

करही निवासी रोशनी ने बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले हाथिन थाना छिबरामऊ निवासी इरशाद अली से हुई थी। निकाह के लगभग दो माह बाद उसे पता चला कि उसके पति के दूसरी औरत से संबंध हैं। इस पर उसने मायके वालों को बताया। मायके वालों ने समझाकर शांत कर दिया। इस बीच उसके दो बच्चे हुए। जिसमें बड़ा पुत्र ईसू (10) व छोटा पुत्र सात साल का है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति रोहतक हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करता है। पहले वह पति के साथ ही रोहतक में रहती थी।
लगभग डेढ़ साल पहले उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया। पति ने ननद रजिया, ननद शकीला बेगम निवासी गांव नहिली झींझक के साथ मिलकर गर्भावस्था में उससे मारपीट की। इसमें उसका गर्भपात हो गया। वह मायके चली गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने बिना उसे तलाक दिए ही रेशमा निवासी नार थाना रसूलाबाद के साथ दूसरी शादी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति इरशाद अली, ननद रजिया, शकीला, रेशमा व हैदर अली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें