फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत पर पति समेत 10 पर दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चपटा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पति समेत 10 ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। ससुरालियों ने मृतका के परिजनों और पुलिस को जानकारी दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन

कानपुर देहात के संगसियापुर अकबरपुर निवासी दिनेश शर्मा ने बताया कि उसने बहन संगीता की शादी आठ दिसंबर 2016 को चपटा निवासी राजकुमार के साथ की थी। ससुराली दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। 22 फरवरी 2020 को इस मामले में पुलिस ने समझौता करा दिया था। कुछ दिन बाद ससुरालियों ने फिर प्रताड़ित किया तो संगीता मायके आ गई थी।
12 जून को वह ससुराल गई थी। मंगलवार को परिचित ने फोन कर उसकी मौत की खबर दी। मौके पर पहुंचे तो अंतिम संस्कार हो चुका था। मृतका के भाई ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर पति राजकुमार, जेठ कमल किशोर, जेठानी शिवकली, सीटू, मोहिनी, शिल्पी, राजू, ननकी, ननद किरन, रंजीत के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें