फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फूड सेनेटरी इंस्पेक्टर समेत छह परिजनों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। शिकोहाबाद नगर पालिका में फूड सेनेटरी इंस्पेक्टर की पत्नी की 30 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के कानपुर निवासी भाई ने पति एवं ससुरालियों पर 25 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर धीमा जहरीला पदार्थ देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कानपुर के देवकी नगर (यशोदा नगर) निवासी दिनेश कुमार पुत्र सत्यनारायण ने तहरीर में बताया कि उन्होंने बहन शशिप्रभा उर्फ मिलन की शादी 26 नवंबर 2020 को दिबियापुर के लोहिया नगर निवासी कुलदीप सिंह के साथ की थी। शशिप्रभा ने कई बार बताया था कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में 25 लाख रुपये की मांग करते हैं। आरोप लगाया कि पति कुलदीप के दिमाग में अलग ही प्लान चल रहा था।
विज्ञापन

पति कुलदीप सिंह फूड एंड सेनेटरी इंसपेक्टर होने के कारण केमिकल, रसायनिक तत्व के शरीर पर प्रभाव उसके दुष्प्रभाव के बारे में अच्छी जानकारी है। आरोप लगाया कि कुलदीप व उसके परिजनों को दहेज मिल पाना कठिन लगा तो शशिप्रभा को कुछ केमिकल स्लो प्वाइजन खिलाये। इससे शशिप्रभा को कोई बीमारी हो गई। सोच समझकर शशिप्रभारा को किसी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया।
आरोप लगाया कि 30 जनवरी को शशिप्रभा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण क्रोनिक लंग/हार्ट डिसीज का वर्णन है। साथ ही बिसरा प्रिजर्व किया गया है, लेकिन सुरक्षित विसरा की अच्छी एनालिसिस नहीं की गई। पुलिस ने लोहिया नगर दिबियापुर निवासी पति कुलदीप सिंह, ससुर महेशबाबू, सास अनारवती, ननद नीरु, देवर प्रदीप कुमार, ननद रिंकी के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि 30 जनवरी को शशिप्रभा का हालत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद ससुरालीजन शशिप्रभा को दिबियापुर सीएचसी लेकर पहुंचे थे। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। भाई के आरोपों के बाद वीडियोग्राफी के बीच डाक्टरों के पैनल से कराया गया था। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें