फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की जांच करने निकली टीमें, अधिकारियों ने की मॉनीटरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण की जांच और अन्य बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार से घर-घर जांच अभियान शुरू हो गया। टीमों ने घरों में जाकर बीमार व्यक्तियों के बारे में जानकारी की। अधिकारियों ने अभियान की मॉनीटरिंग की। पहले दिन 22 हजार घरों में जाकर जांच की गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि पांच मई तक घर-घर जांच अभियान चलेगा।
इस अभियान के लिए कुल 1265 टीमें गठित की गईं हैं। प्रत्येक टीम को एक दिन में 30 से 35 घरों में जाकर हर सदस्य की जांच करनी होगी। यदि वहां कोई व्यक्ति बीमार या संक्रमित मिलता है, तो इसकी जानकारी संबंधित प्रभारी सीएचसी के चिकित्साधिकारी को देनी होगी। टीमों में आशा और उसकी सहायिका शामिल हैं। मरीज मिलने पर टीम दवाएं भी वितरित करेंगी। सभी टीमों को छह-छह दवाओं की किटें प्रदान की गईं हैं।
162 ने लगवाई वैक्सीन
टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए 73 लाभार्थियों ने पहली डोज और 89 लाभार्थियों ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें