फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आसपास के लिए दोहरे हत्याकांड में डॉक्टर की गवाही पूरी, पूर्व एमएलसी समेत सभी आरोपी हुई पेश

Wed, 31 May 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में विभिन्न जेलों में निरुद्ध चल रहे पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत सभी आरोपियों की मंगलवार को विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में पेशी हुई। जहां पर गोलीबारी में एक घायल की डॉक्टरी करने वाले चिकित्सक की गवाही हुई। बचाव पक्ष के वकीलों ने जिरह कर गवाही पूरी कराई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नरायनपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में 15 मार्च 2020 को हुई घटना में अधिवक्ता मंजुल चौबे व उसकी बहन सुधा की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड में तत्कालीन सपा एमएलसी कमलेश पाठक, उनके दो भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक व रामू पाठक, गनर समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत की थी। इस बीच शासन ने कमलेश पाठक आदि पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी। यह मुकदमा विशेष न्यायालय एमपी/एमएलए कोर्ट संजय कुमार सिंह के समक्ष चल रहा है। जिसमें गवाही कराई जा रही है। मंगलवार को अभियोजन ने गोलीकांड में घायल हुए एक गवाह की डॉक्टरी करने वाले चिकित्सक की गवाही पूरी कराई। अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे एडीजीसी रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अगली सुनवाई की तिथि दो जून तय कर सभी आरोपियों को विभिन्न जेलों में वापस भेज दिया गया। अगली तिथि पर वादी व गवाह की डॉक्टरी करने वाले दूसरे डॉक्टर को गवाही के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें