फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डाॅक्टरों ने बिना चीरा नाक से निकाला मोती

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। चिचौली मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में डॉक्टरों ने 25 वर्षीय युवक की नाक से बिना चीरा लगाए मोती निकालकर उसे राहत दी। लंबे समय से नाक से सांस लेने में परेशानी और बदबू आने की शिकायत से परेशान हरिओम की जांच में नाक के अंदर कुछ फंसा होने का पता चला। गुरुवार को ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में सर्जरी की गई। अब मरीज की हालत सामान्य है।
विज्ञापन

औरैया निवासी हरिओम एडीएम अवनीश मौर्या के चालक हैं। ज्यादा समस्या होने पर वह मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। आवश्यक जांच मेडिकल कॉलेज परिसर में ही कराई गई। इसके बाद सुन्न करने की दवा देकर बिना चीरा लगाए नाक से मोती निकाला गया। प्रक्रिया के दौरान रक्तस्राव हुआ, जिसे नियंत्रित कर लिया गया।
मरीज ने बताया कि उसकी नाक में यह बाहरी वस्तु बचपन से फंसी थी। कई जगह उपचार कराने के बावजूद उसे राहत नहीं मिली। डॉ. अमित ने बताया कि मोती के कारण नाक के अंदर मांस की गांठ बन गई थी, जिसे ऑपरेशन के दौरान बाहर निकाला गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने बताया कि आगामी समय में बेहोशी की दवा देकर नाक, कान एवं गले से संबंधित ऑपरेशन भी मेडिकल कॉलेज में किए जाएंगे। इससे मरीजों को इलाज के लिए कानपुर और सैफई नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें