फायर सिलिंडर से आग बुझाने का रिहर्सल करते आयोजक।
- फोटो : फायर सिलिंडर से आग बुझाने का रिहर्सल करते आयोजक।
दिबियापुर। कस्बा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत बच्चों को आग की घटनाओं के दौरान सूझबूझ की जानकारी दी गई।
बताया कि बिजली के उपकरणों में कभी आग लग जाए तो उसे पानी डालकर कभी न बुझाएं। इससे करंट फैल सकता है। एनटीपीसी सीआईएसएफ यूनिट के इंस्पेक्टर विकास कुमार, हेड कांस्टेबल सत्यनारायण कुमार व प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने इस जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम में आग से सुरक्षा व बचाव के बारे में इंस्पेक्टर विकास कुमार ने जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को बताया कि विद्युत उपकरणों में लगी आग को कभी पानी से नहीं बुझाना चाहिए। इसके लिए फायर एस्टिंग्यूसर का प्रयोग करना चाहिए। वहीं बच्चों को फायर सिलिंडर से आग बुझाने का तरीका भी दिखाया गया।