औरैया। मंगलवार को जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अजीतमल में कुल 161 शिकायतें आईं जिसमें 21 का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण को लेकर गंभीरता दिखाने के निर्देश दिए।
अजीतमल तहसील में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को फरियादियों को संतुष्ट कर समय से शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए। जिला स्तरीय तहसील दिवस में कुल 161 शिकायतें आईं। जिसमें 21 शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों को भी तत्काल निस्तारित किया जाए।
शिकायत निस्तारण में त्रुटिपूर्ण आख्या लगाएं। कोई भी शिकायत डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए। निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुनीति ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस विभाग से संबंधित सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। निस्तारण में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए