फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर की जाए कर वसूली: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में कर एवं करेत्तर से संबंधित विभागों की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आबकारी, परिवहन, वन विभाग, खनन, मंडी समिति, परिवहन निगम, नगर पालिका, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, खाद्य विभाग, व्यापार कर, विद्युत आदि विभागों की लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान कम वसूली करने वाले विभागों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं, उनके द्वारा अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह पूर्ण करने की कार्ययोजना बनाकर उसे अंतिम रूप प्रदान किया जाए। सभी विभागों में अभियान चलाकर राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी। उनके विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला, सहित समस्त एसडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें